बिग बॉस 19 की फरहाना भट्ट क्या खतरों के खिलाड़ी का हिस्सा बनेंगी? एक्ट्रेस ने इस बारे में क्या कहा

Story by  आवाज़ द वॉयस | Published by  onikamaheshwari | Date 09-12-2025
Bigg Boss 19's Farrhana Bhatt to be part of Khatron Ke Khiladi? Here's what the actress says
Bigg Boss 19's Farrhana Bhatt to be part of Khatron Ke Khiladi? Here's what the actress says

 

आवाज द वॉयस/ नई दिल्ली 

सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' अब समाप्त हो चुका है और शो का विनर भी घोषित हो चुका है। अब, बिग बॉस के बाद हर किसी की नजरें रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' पर टिकी हुई हैं, जो जल्द ही रोहित शेट्टी के निर्देशन में नया सीजन लेकर टीवी पर लौटने वाला है।

इतना ही नहीं, बिग बॉस के मंच पर आकर रोहित शेट्टी ने इस शो की घोषणा भी की थी। अब मेकर्स धीरे-धीरे शो के लिए कंटेस्टेंट्स को अप्रोच करना शुरू कर चुके हैं, और हमेशा की तरह इस बार भी खतरों के खिलाड़ी के मेकर्स की नजरें बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स पर हैं। खासकर, इस बार फरहाना भट्ट को शो में शामिल करने की कोशिश की जा रही है।

फरहाना भट्ट ने बिग बॉस 19 के दौरान ही अपने भविष्य की योजनाओं का खुलासा किया था और कहा था कि वह बिग बॉस के बाद 'खतरों के खिलाड़ी 15' में हिस्सा लेंगी, जिससे उनके फैंस को शो में उनकी एंट्री का हिंट मिल चुका था।

हाल ही में फरहाना भट्ट ने इंडिया फोरम से बातचीत करते हुए कहा कि वह 'खतरों के खिलाड़ी 15' में भाग लेना चाहती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें रोहित शेट्टी के शो का ऑफर मिला है और वह इस शो का हिस्सा बनने के लिए तैयार हैं।

फरहाना भट्ट के लिए खतरों के खिलाड़ी उनका अगला बड़ा रियलिटी शो हो सकता है, जो उनकी रियलिटी शो यात्रा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। बता दें कि फरहाना भट्ट बिग बॉस 19 की फर्स्ट रनर-अप रही थीं और इस शो ने उनकी फैन फॉलोइंग में काफी बढ़ोतरी की। उन्हें सेलेब्स और फैंस से जबरदस्त सपोर्ट मिला था, जिसमें दीपिका कक्कड़, रिद्धि डोगरा, कुनिका सदानंद, माहिरा खान जैसी हस्तियां शामिल थीं।

फरहाना भट्ट ने टीवी शो से ज्यादा फिल्मों में काम किया है और उन्हें रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन में भी देखा गया था।