आलिया भट्ट और रणबीर कपूर आज करेंगे शादी !

Story by  मलिक असगर हाशमी | Published by  [email protected] | Date 14-04-2022
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर

 

आवाज द वाॅयस मुंबई

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर आज शादी के बंधन में बंधेंगे. सूत्र बाते हैं कि  बॉलीवुड कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी आज होगी. इसमें शामिल होने के लिए रिश्तेदार और मेहमान आने शुरू हो गए हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है, करिश्मा कपूर, करीना कपूर, इयान मुखर्जी और अन्य शोबिज सितारे मुंबई में महंदी समारोह में शामिल हुए. रणबीर कपूर के घर शादी के तोहफे के तौर पर सोने का गुलदस्ता भी पहुंचाया गया.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपूर और भट्ट परिवार के सदस्यों के अलावा, कई करीबी दोस्तों को रणबीर के घर वास्तु में स्पॉट किया गया.रणबीर आलिया की हल्दी पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे.मीडिया के मुताबिक, शादी का मुख्य समारोह 17 अप्रैल को होगा.