भाई दूजः मुख्तार अब्बास नकवी को साध्वी निरंजन ने किया टीका

Story by  राकेश चौरासिया | Published by  [email protected] | Date 06-11-2021
फोटोः ट्विटर
फोटोः ट्विटर

 

नई दिल्ली. देश और दुनिया में आज भाई दूज का पर्व हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया. देश की गंगा-जमुनी तहजीब की कई मिसालें देखने को मिलती हैं. उन्हीं मिसालों में से एक यह है कि नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सांसद साध्वी निरंजन ज्योति और केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने भाई दूज मनाया.

भाई दूज भारतीय संस्कृति का पर्व है. भाई-बहनों के बीच मनाया जाना वाला यह पर्व भारतीय मुस्लिमों में भी लोकप्रिय है. कई मुस्लिम समाजों में साझी संस्कृति के कारण रक्षाबंधन और भाई दूज देखने को आम मिल जाता है.

इसी तरह मुख्तार अब्बास नकवी ने अपनी बहन साध्वी निरंजन ज्योति इस दिवस याद किया. साध्वी ने नकवी को रोली-चंदन तिलक और अक्षत अर्पित करके उनकी अक्षत आयु की कामना की.

नकवी और साध्वी इस घड़ी उपलब्ध चित्र में बहुत उल्लासित प्रतीत हो रहे हैं.

क्या है भाई दूज

लोककथा है कि बहन यमुना कई वर्षों से अपने भाई यमराज से मिलने को व्याकुल थी. यमराज अपने दायित्वों में इतने व्यस्त थे कि कई यमुना द्वारा कई संदेशे भिजवाने के बाद भी वे अपनी बहन से मिलने न आ सके.

बहन की व्यथा की तरह यमराज भी अपनी बहन से मिलने को आकुल थे. एक बार दीवाली के एक दिन बाद यमराज अपनी बहन यमुना से मिलने उसके घर पहुंचे.

दरवाजे पर भाई को खड़ा देखकर यमुना अत्यंत हर्षित हुई. उसने बड़े उल्लासपूर्वक भाई का स्वागत किया. उन्हें तिलक किया. यमराज ने बहन यमुना को वर दिया कि इस दिन जो बहन अपने भाई को तिलक करेगी, उसके भाई की आयु बढ़ जाएगी.

तभी से यह पर्व लोकजीवन में समा गया.