आर्थिक सुधार से सऊदी अरब में महिलाओं की बेरोजगारी दर 2021 के बाद सबसे कम

Story by  मलिक असगर हाशमी | Published by  [email protected] | Date 04-07-2022
आर्थिक सुधार से सऊदी अरब में महिलाओं की बेरोजगारी दर 2021 के बाद सबसे कम
आर्थिक सुधार से सऊदी अरब में महिलाओं की बेरोजगारी दर 2021 के बाद सबसे कम

 

आवाज द वॉयस /रियाद
 
सऊदी अरब चल रहे आर्थिक सुधार के व्यापक परिणाम आने लगे हैं. यहां महिला बेरोजगारी दर इस साल की पहली तिमाही में 2001 के बाद से सबसे निचले स्तर पर दर्ज की गई.स्थानीय मीडिया के अनुसार,15 वर्ष और उससे अधिक आयु की सऊदी महिलाओं में बेरोजगारी दर 2022 की पहली तिमाही के अंत में 20.2 प्रतिशत तक पहुंच गई, जबकि 2021 की चौथी तिमाही के अंत तक यह 22.5 प्रतिशत थी.
 
अरबी दैनिक ओकाज के अनुसार, 20 वर्षों में सऊदी महिलाओं के लिए यह सबसे कम बेरोजगारी दर है. 2001 के बाद से, जब यह 17.3 प्रतिशत थी.दूसरी ओर, श्रम बाजार में सऊदी महिलाओं की आर्थिक भागीदारी दर 2022 की पहली तिमाही के अंत तक घटकर 33.6 प्रतिशत हो गई, जो 2021 की चौथी तिमाही के अंत तक 35.6 प्रतिशत थी.
 
राज्य ने महिलाओं पर अपने कई प्रतिबंधों में ढील दी है, जो कि क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की योजना का हिस्सा है कि निजी क्षेत्र में काम करने के लिए और अधिक सउदी प्राप्त करें. पिछले कुछ वर्षों में, अधिकारियों ने महिलाओं के ड्राइविंग पर प्रतिबंध हटा दिया है और उन्हें पुरुष अभिभावक की अनुमति के बिना यात्रा करने की इजाजत दी गई है.
 
जनरल अथॉरिटी फॉर स्टैटिस्टिक्स द्वारा जारी  आंकड़ों के अनुसार, सऊदी अरब की नागरिक बेरोजगारी दर इस साल की पहली तिमाही में 2008 के बाद से सबसे निचले स्तर पर आ गई, जो कि राज्य की अर्थव्यवस्था के विकास के साथ मेल खाती है. तेल की कीमतों में वृद्धि का भी इसपर असर पड़ रहा है.