दक्षिण एशिया को भारत और बंगलादेश तैयार परिधानों का हब बना सकते हैं: मुहम्मद इमरान

Story by  एटीवी | Published by  [email protected] • 1 Years ago
दक्षिण एशिया को भारत और बंगलादेश तैयार परिधानों का हब बना सकते हैं: मुहम्मद इमरान
दक्षिण एशिया को भारत और बंगलादेश तैयार परिधानों का हब बना सकते हैं: मुहम्मद इमरान

 

बेंगलुरु. बांग्लादेश के उच्चायुक्त मुहम्मद इमरान ने शनिवार को यहां कहा कि भारत और बांग्लादेश के बीच बढ़ा हुआ सहयोग दक्षिण एशिया को तैयार परिधान संबंधी नवाचारों का केंद्र बना सकता है. उच्चायुक्त ने कहा, दोनों देशों के बीच सहयोग को बढ़ावा देने के प्रयास किए जा रहे हैं और मुझे विश्वास है कि परिधान सोसिर्ंग वीक (एएसडब्ल्यू) 2022 इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.

एएसडब्ल्यू 2022, परिधान उद्योग के लिए एशिया का प्रमुख सोसिर्ंग शो है. यह भारत-बांग्लादेश सहयोग और द्विपक्षीय व्यापार को मजबूत करने और एशिया को वैश्विक परिधान सोसिर्ंग हब बनाने के नए अवसरों के साथ बेंगलुरु में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया है.

भारत में बांग्लादेश के उच्चायुक्त मुहम्मद इमरान, बांग्लादेश के उप उच्चायुक्त शेली सालेहिन और बांग्लादेश गारमेंट मैन्युफैक्च र्स एंड एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन (बीजीएमईए) के अध्यक्ष फारुक हसन शुक्रवार को आयोजित उद्घाटन समारोह में सम्मानित अतिथि थे.

एएसडब्ल्यू 2022 में भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश सहित दुनिया भर के अग्रणी परिधान केंद्रों के निर्माता शमिल हो रहे हैं. इन्होंने स्थापित और उभरते ब्रांडों के लिए अपने निर्माण कौशल का प्रदर्शन किया.

भारत, जापान और चीन सहित प्रमुख एशियाई अर्थव्यवस्थाएं बांग्लादेश को परिधान के लिए अपना सोसिर्ंग गंतव्य बना रही हैं. एक आधिकारिक बयान के अनुसार, वित्त वर्ष 2020-21 में, बांग्लादेश ने भारत को 42.19 करोड़ डॉलर मूल्य के तैयार परिधान का निर्यात किया, जो वित्त वर्ष 2019-20 में 42.07 करोड़ डॉलर था.