एफडीआई अप्रैल-सितंबर में 18 प्रतिशत बढ़कर 35.18 अरब डॉलर पर

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 01-12-2025
FDI up 18% to $35.18 billion in April-September
FDI up 18% to $35.18 billion in April-September

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-सितंबर के दौरान 18 प्रतिशत बढ़कर 35.18 अरब डॉलर रहा।
 
सोमवार को जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार, मौजूदा वित्त वर्ष 2025-26 की पहली छमाही में अमेरिका से निवेश दोगुना से अधिक बढ़कर 6.62 अरब डॉलर हो गया।
 
पिछले वित्त वर्ष की अप्रैल-सितंबर अवधि के दौरान विदेशों से निवेश 29.79 अरब अमेरिकी डॉलर रहा था।
 
चालू वित्त वर्ष 2025-26 की जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान, निवेश प्रवाह सालाना आधार पर 21 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 16.55 अरब डॉलर रहा।
 
कुल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) इस वित्त वर्ष के पहले छह महीनों के दौरान बढ़कर लगभग 50 अरब डॉलर हो गया, जबकि 2024-25 की इसी अवधि में यह 42.3 अरब डॉलर था। कुल एफडीआई में, इक्विटी प्रवाह, फिर से निवेश की गयी आय और अन्य पूंजी शामिल है।
 
अमेरिका से आने वाला निवेश चालू वित्त वर्ष के पहले छह महीने में 6.62 अरब डॉलर हो गया जो बीते वित्त वर्ष 2024-25 की समान अवधि में 2.57 अरब डॉलर था।