बुर्ज खलीफा पर दिखाई जाएगी बथुकम्मा डॉक्यूमेंट्री

Story by  मलिक असगर हाशमी | Published by  [email protected] | Date 23-10-2021
बुर्ज खलीफा
बुर्ज खलीफा

 

आवाज द वाॅयस / नई दिल्ली

तेलंगाना के फूल महोत्सव बथुकम्मा की डॉक्यूमेंट्री आज दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा पर दिखाई जाएगी.द हिंदू में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, ये व्यवस्था तेलंगाना एमएलसी कल्वाकुंतला कविता ने की है जो इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगी.

इस आयोजन में, राज्य के प्रतिनिधि, तेलंगाना जागृति सदस्य और तेलंगाना मूल के एनआरआई भाग लेंगे. उनके अलावा यूएई सरकार के अधिकारियों और उद्योगपतियों के भी इस कार्यक्रम में शामिल होने की उम्मीद है.

आयोजन के पीछे का उद्देश्य तेलंगाना की संस्कृति को दुनिया से परिचित कराना है. इस इवेंट को रात 9ः30 बजे से कई प्लेटफॉर्म पर लाइव देखा जा सकता है.

बतुकम्म

हालांकि यह तेलंगाना का त्योहार है, लेकिन आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी इसे आयोजित जाता है.यह दुर्गा नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक मनाया जाता है. तेलुगु शब्द ‘बथुकम्मा‘ का शाब्दिक अर्थ है ‘मां देवी जीवित हों.‘

बुर्ज खलीफा

बुर्ज खलीफा दुबई, संयुक्त अरब अमीरात में स्थित एक गगनचुंबी इमारत है. यह दुनिया की सबसे ऊंची इमारत है. बुर्ज खलीफा की ऊंचाई 829.8 मीटर है. इसमें 163 मंजिल हैं.

शीर्ष पांच सबसे ऊंची इमारतें हैं

बुर्ज खलीफा (दुबई)
मर्डेका 118 (कुआलालंपुर)
शंघाई टावर
अबराज अल-बैत क्लॉक टावर (मक्का)
पिंग एक अंतर्राष्ट्रीय वित्त केंद्र (शेन्जेन)