#EidUlFitr

Story by  मुकुंद मिश्रा | Published by  AVT • 2 Years ago
#Eid Mubarak
#Eid Mubarak

 

रमजान के महीने को अलविदा और ईद को वेलकम कहने का वक्त आ गया है। पूरे एक महीने के लंबे इतंजार के बाद ये त्योहार आता है जिसका सबको बेसब्री से इंतजार रहता है। ईद पर घरों में तरह-तरह के जायकेदार पकवान बनते हैं। हलीम, सेवइयां, मटन कोरमा जैसी कुछ डिशेज़ का स्वाद तो आप लगभग हर घर में चख सकते हैं। इसे मीठी ईद भी कहा जाता है। ईद के दिन अपनी क्षमता अनुसार लोग दान भी करते हैं।